acn18.com रतनपुर/मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री उमा भारती अपने अल्प प्रवास के दौरान धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंची। यहां उन्होंने मां महामाया और भैरव बाबा मंदिर का दर्शन किया और देश के खुशहाली की कामना की।
उमा भारती सड़क मार्ग के जरिए अमरकंटक से सीधे रतनपुर पहुंची थीं। पहले सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में उन्होंने विधि विधान से पूजा कर माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। उमा भारती इसके बाद भैरव बाबा मंदिर भी पहुंची। मंदिर भ्रमण के साथ उन्होंने देश के खुशहाली की कामना की। उमा भारती ने इस दौरान मीडिया से सीधे चर्चा नहीं की, लेकिन उन्होंने मिडिया के सवाल पर अपने शराबबंदी के अभियान को आगे भी जारी रखने और इसकी लड़ाई लड़ने की बात कही। मंदिर दर्शन के बाद उमा भारती वापस अमरकंटक के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि, उमा भारती अज्ञातवास पर बीते कुछ समय से अमरकंटक क्षेत्र में है। जहां से मां महामाया के दर्शन के लिए बुधवार को वो धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंची थी इस मौके नगर के जनप्रतिनिधि सुरक्षा व्यवस्था में कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।