spot_img

सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे, कहा- लोगों की तकलीफों को दूर करना लक्ष्य

Must Read

acn18.com भानुप्रतापपुर/कांग्रेस की परंपरागत सीट कही जाने वाली छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर आज फैसला होने वाला है। कांग्रेस एक बार फिर इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए आगे बढ़ रही है। छह राउंड के बाद कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। हालांकि भाजपा उम्मीदवार ने एक बार फिर से बढ़त बना ली है। ब्रह्मानंद नेताम 9820 के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि सर्व आदिवासी समाज के अकबर राम कोर्राम को 9617 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

- Advertisement -

कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।

पार्टी उम्मीदवार पहला राउंड दूसरा तीसरा चौथा पांचवां छठवां कुल वोट
कांग्रेस सावित्री मंडावी 3397 2415 3780 3732 2809 3617 19750
भाजपा ब्रह्मानंद नेताम 1490 1488 1381 1325 1433 2703 9820
सर्व आदिवासी समाज अकबर राम कोर्राम 1196 2143 1657 1635 2522 464 9617

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा मतगणना स्थल पीजी कालेज में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अनुमति प्राप्त कर्मचारी, एजेंट व अन्य व्यक्ति को ही मतगणना स्थल तक प्रवेश दिया जाएगा। बाहर से पेन, मोबाईल, केलकुलेटर तक ले जाने पर प्रतिबंध रखा गया है।


 

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में 

प्रत्याशी  पार्टी
ब्रह्मानंद नेताम भाजपा
सावित्री मंडावी कांग्रेस
के.घनश्याम जुरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
शिवलाल पूडो अंबेडकराइट पार्टी
हीरा नेताम राष्ट्रीय जन संघ
अकबर राम कोराम सर्व आदिवासी समाज
दिनेश कल्लो निर्दलीय

आज तक कोई नहीं लगा सका हैट्रिक
दरअसल, साल 1962 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट वजूद में आई थी।  इसके बाद से 13 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने छह बार जीत दर्ज की है। हालांकि 1985 से कांग्रेस के साथ भाजपा भी मैदान में हैं। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने लगातार दो बार तो जीत दर्ज की है, लेकिन हैट्रिक कोई नहीं लगा सका है। कांग्रेस इस रिकार्ड को तोड़ने का दावा कर रही है, वहीं भाजपा इसे पहले से ही जीती हुई सीट बता चुकी है।

इस बार मुकाबला विधायक की पत्नी और पूर्व विधायक में
साल 1980 व 1985 में लगतार दो बार कांग्रेस की गंगा पोटाई और 2003 व 2008 में भाजपा के देवलाल दुग्गा व ब्रम्हानंद नेताम ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस 2013 और 2018 में लगातार जीती। दोनों बार कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मंडावी ने भाजपा उम्मीदवार को शिकस्त दी। मनोज मंडावी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी सावित्री मंडावी मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम पर फिर दांव लगाया है।

विधान सभा भानुप्रतापपुर के अबतक के विधायक 

साल प्रत्याशी पार्टी
1962  राम प्रसाद निर्दलीय
1967 जे हथोई पीएसपी
1972 सत्यनारायण सिंह कांग्रेस
1979 प्यारेलाल सुखलाल सिंह जनता पार्टी
1980 गंगा पोटाई कांग्रेस
1985 गंगा पोटाई कांग्रेस
1990 झाड़ूराम रावटे निर्दलीय
1993 देवलाल दुज्गा भाजपा
1998  मनोज मंडावी कांग्रेस
2003  देवलाल दुज्गा भाजपा
2008 ब्रम्हानंद नेताम भाजपा
2013  मनाेज मंडावी कांग्रेस
2018 मनेाज मंडावी  कांग्रेस

 

राहुल की यात्रा में युवक ने खुद को लगाई आग:यात्रा रोकना चाहता था भाजपा समर्थक; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया, धारीवाल का शक्ति प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -