spot_img

छत्तीसगढ़ः कई महीनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, युवक की कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी; गर्लफ्रेंड के साथ लगा ली फांसी

Must Read

acn18.com जगदलपुर। जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। रात में दोनों घर से निकल गए थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

एक ही पेड़ पर 2 फंदे से लटका मिला शव।

एक ही पेड़ पर 2 फंदों से लटके मिले शव।

वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। दोनों का कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा:सावित्री मंडावी 4596 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर अकबर राम कोर्राम.. फाइनल फैसला कुछ घंटों में

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -