spot_img

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिंगेश्वर के किसान श्री बिसेलाल साहू के यहां किया भोजन ग्रहण

Must Read

परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन

- Advertisement -

परिवारजनों ने मुख्यमंत्री का उत्साह एवं आत्मीय भाव से किया स्वागत

acn18.com रायपुर, 05 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम  के दौरान   आम जनता से सीधा संवाद कर  ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने फिंगेश्वर में किसान श्री बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री बिसेलाल के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में  बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकंदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबटे से पीसा हुआ टमाटर की चटनी का मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री बिसेलाल के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और  स्नेह के साथ परोसे  गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दियाI श्री बिसेलाल साहू  के घर पर मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मत्री श्री अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ल, अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी साथ में भोजन ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मंगलवार को आकाश में होगी अद्भुत खगोलीय घटना, दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी के लिए होगा Global Blackout

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -