spot_img

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 64.86 ‌फीसदी वोटिंग:EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, अब 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Must Read

acn18.com भानुप्रतापपुर /छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। जिसमें पुरुष वोटर 62.86% और महिला मतदाता 66.75 प्रतिशत शामिल हैं। फाइनल आंकड़ा थोड़ी देर बाद आएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए थे। प्रत्याशियों की किस्तम ईवीएम में कैद हो चुकी है। 8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

- Advertisement -

256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती थी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान कीं।उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को EVM में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

मतदान करने पहुंची सांवित्री मंडावी
मतदान करने पहुंची सांवित्री मंडावी
सुबह से लंबी कतारें देखने को मिली।
सुबह से लंबी कतारें देखने को मिली।
व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला।
व्हील चेयर पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फटकार के बाद एयर स्ट्रिप का रखरखाव शुरू, बालकों के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे हवाई पट्टी, देखिए वीडियो

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के साथ गुरुवार...

More Articles Like This

- Advertisement -