spot_img

ब्रह्मानंद को नहीं ले जा सकी झारखंड पुलिस:गाड़ी रोककर कार्यकर्ता ने किया भारी विरोध, बोले- EVM में छेड़छाड़ करने की थी साजिश

Must Read

acn18.com भानुप्रतापपुर/भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग खत्म होते ही बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को हिरासत में लेने पहुंची झारखंड पुलिस भारी विरोध का सामना करना पड़ा। करीब घंटे भर तक डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी रोककर जमकर बवाल मचाया। आखिरकार झारखंड पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

- Advertisement -

पुलिस ब्रह्मानंद नेताम को कांकेर सिटी कोतवाली लेकर जा रहे थी। ब्रह्मानंद नेताम किलेपार पोलिंग बूथ गए हुए थे। वहीं से उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि, नेताम ने कहा है कि कोर्ट का आदेश आ गया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने कोर्ट का आदेश मांगा था।

वहीं इस बीच ब्रह्मानंद नेताम की गाड़ी में एक शख्स ने चप्पल फेंका। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसकी बेदम पिटाई कर। मौके पर अब भी भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ब्रह्मानंद को हिरासत में लेने आना कांग्रेस की साजिश का हिस्सा था। ताकि वो ईवीएम में हेरफेर कर सके।

ब्रह्मानंद नेताम ने कहा था कि यदि मैं बलात्कारी होता तो शायद क्षेत्र की जनता मुझे अपना आशीर्वाद नहीं देती। मैं लोगों के पास जब वोट मांगने पहुंचता तो मुझे भगा देते। मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाकर राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया है। यदि मेरी गिरफ्तारी करनी हो तो कर लीजिए। मैं तैयार खड़ा हूं। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड मतों से विजय होऊंगा।

ब्रह्मानंद नेताम सुबह सबसे पहले गांव में ही शीतला माता मंदिर गए थे। उन्होंने जीत के लिए देवी से आशीर्वाद लिया। फिर करीब 9 से 9:30 के बीच कसावाही मतदान केंद्र पहुंचे। ब्रह्मानंद के साथ उनकी पत्नी भी वोट डालने आईं थीं। हालांकि, वोट से पहले वो थोड़ा भावुक भी हुईं। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद ने पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल गांधी ने टोकाटाकी कर रहे विधायक को फटकारा; जयराम बोले- हमें कांग्रेस शब्द पर पेटेंट करवाना था

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नकली आईअी ऑफिसर बनकर ढाई लाख लूटे, सिविल लाइन पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

Acn18.com. पावर सिटी कोरबा की सिविल लाइन पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -