spot_img

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल गांधी ने टोकाटाकी कर रहे विधायक को फटकारा; जयराम बोले- हमें कांग्रेस शब्द पर पेटेंट करवाना था

Must Read

acn18.com राजस्थान/राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। इससे पहले, सुबह के समय वे काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर चले थे।

- Advertisement -

दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

नंगे पैर 500 किमी चलेंगे कांग्रेस विधायक
पचपदरा से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत राहुल गांधी की यात्रा में नंगे पैर चल रहे हैं। बालोतरा को जिला बनाने तक मदन प्रजापत ने नंगे पैर रहने की घोषणा कर रखी है। प्रजापत बजट सत्र के बाद से बिना जूते ही चल रहे हैं। मदन प्रजापत प्रदेश यात्री के तौर पर नंगे पैर राजस्थान में 500 किलोमीटर तक चलेंगे।

मदन प्रजापत(नंगे पैर) राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्री के रूप में शामिल हो रहे हैं। वे पचपदरा से विधायक हैं।
मदन प्रजापत(नंगे पैर) राजस्थान में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्री के रूप में शामिल हो रहे हैं। वे पचपदरा से विधायक हैं।

मदन प्रजापत ने भास्कर से कहा कि बालोतरा जिला बनाने तक मैं जूते नहीं पहनूंगा, यह मेरी प्रतिज्ञा है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से वंचित नहीं रह सकता था, इसलिए अब बिना जूते-चप्पल पहने ही राजस्थान में पूरी यात्रा में चलूंगा।

कांग्रेस विधायक रफीक खान को लगाई फटकार
भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

टोकाटाकी ने राहुल गांधी नाराज हो गए और विधायक रफीक खान(लाल जैकेट में) को फटकार दिया। इस दौरान आसपास सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी चल रहे थे।

जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

यात्रा से जुड़े 5 बड़े अपडेट

  • यात्रा के दूसरे फेज के बीच में से सीएम अशोक गहलोत निकल गए। पहले फेज में सुबह भी गहलोत कुछ देर बाद यात्रा से निकल गए थे। सीएम दिन में झालावाड़ के सर्किट हाउस में थे। झालावाड़ से यात्रा में आते वक्त गहलोत का काफिला भीड़ में फंस गया। काफिले को भीड़ में जगह देने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।
  • तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।
  • भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।

तस्वीरों में राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा

रघुवीर मीणा के एक हाथ की अंगुली में माइनर फ्रैक्चर आया है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मीणा गिरकर घायल हो गए थे।
रघुवीर मीणा के एक हाथ की अंगुली में माइनर फ्रैक्चर आया है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मीणा गिरकर घायल हो गए थे।
पहले दिन पहले चरण की यात्रा के दौरान राहुल गांधी इस ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुके। करीब 25 मिनट के ब्रेक के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई।
पहले दिन पहले चरण की यात्रा के दौरान राहुल गांधी इस ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुके। करीब 25 मिनट के ब्रेक के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई।
राहुल गांधी के साथ चलते पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह(पगड़ी में दाएं), दूसरी तरफ MLA दिव्या मदेरणा भी यात्रा में शामिल हुए।
राहुल गांधी के साथ चलते पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह(पगड़ी में दाएं), दूसरी तरफ MLA दिव्या मदेरणा भी यात्रा में शामिल हुए।
सर्द मौसम के बावजूद बच्चों में भी उत्साह देखा गया। भारत जोड़ो यात्रा में वे भी शामिल हुए।
सर्द मौसम के बावजूद बच्चों में भी उत्साह देखा गया। भारत जोड़ो यात्रा में वे भी शामिल हुए।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन। यात्रा सुबह 6.11 बजे से झालावाड़ से स्टार्ट हुई।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का पहला दिन। यात्रा सुबह 6.11 बजे से झालावाड़ से स्टार्ट हुई।
राजस्थान में सोमवार को भारत जोड़ा यात्रा का पहला दिन शुरू होने से ठीक पहले कैंप में शुरू हुई चहल पहल।
राजस्थान में सोमवार को भारत जोड़ा यात्रा का पहला दिन शुरू होने से ठीक पहले कैंप में शुरू हुई चहल पहल।
पैदल मार्च शुरू होते ही आगे बढ़ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल एक दल।
पैदल मार्च शुरू होते ही आगे बढ़ता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल एक दल।
377FansLike
57FollowersFollow

v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -