spot_img

CG में खदान धंसने से 6 लोगों की मौत:मरने वालों में 5 महिला और 1 पुरुष,2 घायलों में 14 साल की लड़की भी शामिल

Must Read

acn18.com बस्तर/छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित एक छुई खदान धंस गई है। हादसे में यहां काम कर रहे 6 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है। दो घायलों में एक 14 साल की लड़की भी शामिल है। दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

- Advertisement -
रेस्क्यू जारी है।।
रेस्क्यू जारी है।।

जानकारी के मुताबिक खदान मालगांव में स्थित है। इस खदान में अवैध उत्खनन का काम चल रहा था। गांव के कुछ लोग खदान के नीच उतरकर मिट्टी निकाल रहे तभी अचानक जमीन धंस गई। वहां नीचे मौजूद लोग दब गए। पास में ही खड़े अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी फौरन प्रशासन को दी। मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका पर टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

मृतकों के नाम
कमली
समली
रामेश्वर
शांति
कुमारी
शैतो

घायलों के नाम
मनमती
पूर्णिमा

वर्ल्ड कप 2023 से पहले 18 वनडे खेलेगा भारत: पाकिस्तान में 50 ओवर का एशिया कप भी; जानें कौन होंगे टीम इंडिया के टॉप-15

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन सम्पन्न,विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा

Acn18 l. Com.मंगल वार को होटल टॉप इन टाउन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिविजन...

More Articles Like This

- Advertisement -