spot_img

संपत्ति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, 2 वर्ष पहले एक व्यक्ति पर किया था जानलेवा हमला

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले की राजगामार पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी संजय राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद को लेकर उसने अपने 65 वर्ष के पिता बहादुर सिंह की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

रजगामार चौकी के गाव कोई मैं यह घटना हुई । पुलिस को सिकंदर राठिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी हासिल हुई जिसमें कहा गया था कि संजय राठिया ने धोरा की लकड़ी से अपने पिता बहादुर सिंह के सिर पर हमला किया। आंगन में गिरने के बाद उनकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर कुएं में फेंक दिया। राजकुमार पुलिस चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मामले पर संज्ञान लिया गया और आगे जांच पड़ताल की गई। शव बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर जानकारी हासिल हुई की संपत्ति विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

हत्या का मामला दर्ज करने के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी मानसिकता पेशेवर अपराधी जैसी बताई जा रही है। खबर के मुताबिक 2 वर्ष पहले भी गांव के एक व्यक्ति पर उसने जानलेवा हमला किया था जिस पर पुलिस ने 307 आईपीसी का प्रकरण कायम किया था।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चले मोहित

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

 गरबा के आयोजन में शामिल हुए डा. रमन सिंह 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में आयोजित गरबा के विभिन्न...

More Articles Like This

- Advertisement -