spot_img

दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द:भारत ने 12.5 ओवर में बनाए थे 1 विकेट पर 89 रन, तीसरा मैच बुधवार को

Must Read

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में रविवार को खेला गया वनडे मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 22 रन बनाए थे कि बारिश शुरू हो गई।

- Advertisement -

3 घंटे 47 मिनट बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो इसे प्रति पारी 29-29 ओवर का कर दिया गया। 8 ओवर का खेल और हुआ तो फिर बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच मुमकिन नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया।

शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हुए।

इस तरह तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड की 1-0 की बढ़त कायम है। तीसरा वनडे 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

साइंस एग्जीबिशन का हुआ आयोजन ,बनाए गए 400 माॅडल, छात्रों ने दिखाया उत्साह

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -