spot_img

दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन:पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांस, 18 दिन से भर्ती थे

Must Read

acn18.com पुणे /दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 18 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे। उनकी हालत बुधवार से ही नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। शुक्रवार को उनकी हालत में कुछ सुधार भी हुआ था लेकिन शनिवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

- Advertisement -

फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते थे
विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम काम की थीं।

ऐश्वर्या राय के पिता के रोल में नजर आए थे
विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।

टेलिविजन शो उड़ान में भी काम किया था
टेलिविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे।

कोरबा:चार दिनों से स्कूल का बच्चों और पालकों ने किया बहिष्कार, शिक्षिका को हटाने आंदोलन जारी, शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम की गठित

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -