spot_img

MP में राहुल की यात्रा का चौथा दिन:धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह, प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना

Must Read

acn18.com खरगोन/कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मप्र में आज यानी शनिवार को चौथा दिन है। खंडवा जिले के मोरटक्का से सुबह 6 बजे शुरू होने के बाद बड़वाह होते हुए यात्रा करीब 9.30 बजे खरगोन जिले के मनिहार पहुंच गई। अब यहां राहुल भोजन ब्रेक लेंगे। यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना हो गए।

- Advertisement -

यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई।

यहां से यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर उनके साथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व CM कमलनाथ, पूर्व CM दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा अपडेट्स

  • राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे वृंदावन रेस्टोरेंट में टी-ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा आगे कार से इंदौर रवाना हुए, जबकि राहुल पैदल ही चलने लगे। यात्रा दोबारा शुरू हुई तो कमलनाथ भी कुछ देर पैदल चले।
  • बड़वाह से आगे बढ़ने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली एक महिला से भी बात की। उन्होंने उसकी समस्याएं सुनी और उसे आश्वासन दिया कि तुम्हारी समस्याएं दूर होंगी।
  • करीब 45 मिनट से भी कम समय में राहुल गांधी बड़वाह से आगे बढ़ गए। आगे उनका निर्मल विद्यापीठ पर बने टी-पॉइंट पर ब्रेक लेने का कार्यक्रम था, हालांकि वे वहां नहीं रुके।
  • राहुल की यात्रा सुबह करीब 6.40 बजे बड़वाह नगर पहुंची। सुबह 7 बजे तक यात्रा ने 5 किमी का सफर तय किया।
  • खंडवा जिले के मोरटक्का से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होने के बाद नर्मदा नदी पर बने पुल से होकर गुजरी।
बड़वाह से निकलने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली महिला और उसके बच्चों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना।
बड़वाह से निकलने पर राहुल ने रास्ते में रुककर कचरा बीनने वाली महिला और उसके बच्चों से बात कर उनकी परेशानियों को जाना।
बड़वाह से निकलने के बाद सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी यहां टी-ब्रेक के लिए रुके। इसी दौरान हुई भगदड़ में दिग्विजय सिंह यहां गिर गए।
बड़वाह से निकलने के बाद सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी यहां टी-ब्रेक के लिए रुके। इसी दौरान हुई भगदड़ में दिग्विजय सिंह यहां गिर गए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अरुण यादव भी यात्रा में चल रहे हैं। शनिवार सुबह वे राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अरुण यादव भी यात्रा में चल रहे हैं। शनिवार सुबह वे राहुल गांधी के साथ दिखाई दिए।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे खंडवा के मोरटक्का से शुरू हुई। करीब 40 मिनट बाद यात्रा बड़वाह पहुंची। प्रियंका भी उनके साथ चल रही हैं।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह 6 बजे खंडवा के मोरटक्का से शुरू हुई। करीब 40 मिनट बाद यात्रा बड़वाह पहुंची। प्रियंका भी उनके साथ चल रही हैं।

यात्रा सुबह 6 बजे मोरटक्का से चली। राहुल टी-ब्रेक के साथ ही सुबह 10:30 बजे मनिहार में रुकेंगे। दोपहर 3:30 बजे यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इसके बाद यात्रा उमरिया से आगे बढ़ेगी, जो ग्राम बलवाड़ा में स्थित मैयापुरधाम मंदिर में दर्शन के बाद महू पहुंचेगी।

राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भीम जन्मभूमि स्थित आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर काे नमन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व उपाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि आंबेडकर स्मारक पर दर्शन करने के बाद राहुल अभिभाषक प्रतिनिधि मंडल से मिलेंगे। इसके साथ ही वह गैर राजनीतिक समाज की विभिन्न प्रतिभाओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह ड्रीमलैंड चौराहे पर स्थित सभा काे संबोधित करेंगे। इसके बाद पुराने डिपो मैदान पर नाइट स्टे करेंगे। रविवार सुबह 6 बजे इंदौर के लिए यात्रा शुरू होगी।

प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।
प्रियंका गांधी पिछले दो दिनों से भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रही हैं।

आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी द्वारा जारी कार्यक्रम
आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सचिव राजेश वानखेड़े ने बताया कि बाहर के पाथवे से ही राहुल गांधी स्मारक में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वह बाबा साहेब की दोनों प्रतिमा काे नमन करने के बाद स्मारक के हाल में स्थित अस्थि कलश काे नमन करेंगे। आंबेडकर मेमोरियल सोसायटी के सभी सदस्यों के साथ ही गणमान्यजन ही स्मारक समिति की ओर से मौजूद रहेंगे।

भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह शुक्रवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे राहुल के साथ खरगोन से खंडवा की ओर आगे बढ़े।
भारत के स्टार बॉक्सर विजेन्द्र सिंह शुक्रवार को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वे राहुल के साथ खरगोन से खंडवा की ओर आगे बढ़े।

मालवी साफे से राहुल का स्वागत
शनिवार शाम ड्रीमलैंड चौराहा पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। सभा की व्यवस्था देख रहे पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार ने बताया सभा के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है। यह मंच लगभग 24 बाय 55 फीट का है। इसकी ऊंचाई 8 फीट है। इस मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश स्तर के लगभग 40 वीआईपी नेता मौजूद रहेंगे। मंच पर अतिथियों का स्वागत मालवा की संस्कृति अनुरूप विशेष साफा पहनाकर किया जाएगा। सभा में मुख्य फोकस महिलाओं की संख्या अधिक रहे, इस पर किया गया है।

राहुल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के दर्शन कर बहन प्रियंका के साथ नर्मदा आरती की।
राहुल ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के दर्शन कर बहन प्रियंका के साथ नर्मदा आरती की।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चेन्नई टेस्ट- भारत की बढ़त 308 रन की हुई:दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में स्कोर 81/3: बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर...

Acn18.com/भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है।...

More Articles Like This

- Advertisement -