spot_img

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत:सड्‌डू गांव के पास खड़े वाहन के पीछे घुस गई गाड़ी, 4 की हालत नाजुक

Must Read

acn18.com रायपुर/रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर खड़े वाहन से टाटा एस टकरा गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक धरसींवा के सड्‌डू गांव में सुबह करीब 10 बजे केटरिंग का काम करने वाले खरसिया से टाटा एस से लौट रहे थे। तभी हाईवे में अज्ञात वाहन खड़ा था। तेज रफ्तार टाटा एस वाहन के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

टाटा एस में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें गीतांजलि मनहरे (14) निवासी सेरीखेड़ी और अशोक निवासी झारखंड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में देवांशु मनहरे, चालक ललित बजाज, नेहा बजाज, अमन कुमार, उमेश गुप्ता, ढोलू राम बाजार घायल हुए हैं। घायलों में 4 गंभीर को अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि दो को धरसीवां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। धरसीवां पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

टाटा एस के परखच्चे उड़ गए

हाईवे पर हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद टाटा एस के परखच्चे उड़ गए। केटरिंग का काम करने वाले सीजी 07 बीओ 5222 में केटरिंग में काम करने वाले खरसिया से काम कर रायपुर वापस आ रहे थे। जिस वाहन से टक्कर हुई वह फरार हो गया।

.रायपुर-बिलासपुर पर हाईवे पर और हुए थे हादसे.. जानिए

14 दिन पहले रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर गई। कार चालक को भी चोटें आई । घटना मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र की है।

भीषण हादसा, रेल कर्मी की हुई थी मौत

जानकारी के मुताबिक पथरगढ़ी निवासी विजय टंडन‎ (41) भाटापारा के ठेहका निवासी अपने साथी‎ तुलाराम साहू (44) के साथ रविवार की शाम बाइक क्रमांक‎ CG-10 EG-8067 में सवार होकर पथरिया से‎ बिलासपुर जा रहे थे। दोनों शाम करीब 5.30 बजे ग्राम जुनवानी खेल मैदान‎ के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक CG-10‎ M-3561 ने बाइक को टक्कर मार दी।‎ इस हादसे में विजय टंडन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथी तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पेड़ से टकराई कार…बैंक मैनेजर समेत 2 की मौत:छुट्‌टी मनाकर लौट रहे थे, रास्ते में हुआ हादसा; 2 बैंक कर्मचारी की हालत गंभीर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -