spot_img

‘रेप का आरोपी BJP का प्रत्याशी’- CM भूपेश:मुख्यमंत्री ने कहा- शपथपत्र में किसके कहने पर छुपाया, मरकाम ने की ‘नेताम’ की गिरफ्तारी की मांग

Must Read

Acn18.com भानुप्रतापपुर/भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म और देह व्यापार में ढकेलने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को दस्तावेजों के साथ यह आरोप लगाए। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया? इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांकेर में एक प्रेस वार्ता की

इसमें उन्होंने कहा, 15 मई 2019 को झारखंड के जमशेदपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई। इसमें एक 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन देह व्यापार में ढकेलने का अपराध दर्ज था। मामले में पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो छत्तीसगढ़ के दो लोगों को गिरफ्तार किया। उसके बाद जो चालान पेश हुआ उसमेें चारामा निवासी पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का नाम भी शामिल है। मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अब भी जारी है।

चुनावी हलफनामे में नहीं दी है जानकारी

कांग्रेस का कहना है कि ब्रह्मानंद नेताम ने नामांकन के समय दिए शपथपत्र में इस अपराध की जानकारी ही नहीं दी है। नेताम के चुनावी शपथपत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्हें किसी अपराध में दोषी नहीं पाया गया है। कांग्रेस अब इसे निर्वाचन आयोग में ले जा रही है ताकि भाजपा उम्मीदवार का नामांकन रद्द कराया जा सके।

नेताम के खिलाफ चौतरफा मोर्चा

इन आरोपों के साथ कांग्रेस ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ चौतरफा मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से नेताम की गिरफ्तारी की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि नाबालिग बच्ची के यौन शोषण का आरोपी खुलेआम कैसे घूम सकता है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग से शपथपत्र में झूठी सूचना देने के आधार पर नामांकन निरस्त करने की शिकायत करने की भी तैयारी है। कांग्रेस ने क्षेत्र में इस अपराध में संलिप्तता के आरोपों का प्रचार भी शुरू कर दिया है।

आफताब अब नहीं छिपा सकेगा श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े राज, आज होगा नार्को टेस्ट

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -