spot_img

श्रद्धा का सिर ढूंढने तालाब खाली कराने पहुंची पुलिस:महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद, कल आफताब का नार्को टेस्ट होगा

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/श्रद्धा मर्डर केस में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर दिल्ली के एक तालाब में फेंका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस रविवार शाम छतरपुर जिले के मैदान गढ़ी पहुंची और यहां मौजूद एक तालाब खाली करा रही है। गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कुछ देर पहले आफताब को यहां लेकर आई थी। उसने कबूल किया है कि श्रद्धा के सिर को इसी तालाब में फेंका था। मर्डर वेपन भी गायब है। इधर, पुलिस ने छतरपुर जिले के महरौली जंगल से अब तक 17 हड्डियां बरामद की है, उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

वहीं, सोमवार को आफताब का नारको टेस्ट भी हो सकता है। पुलिस ने इसके लिए 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के सीन रिक्रिएट करने के लिए रविवार सुबह आफताब के घर पहुंची है।

पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस के हाथ 18 अक्टूबर का CCTV फुटेज लगा है। इसमें सुबह चार बजे आफताब बैग ले जाते हुए देखा गया। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा के बॉडी के टुकड़ों को फेंकने गया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने महरौली वाले फ्लैट से सारे कपड़ों को जब्त कर लिया है। इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।

श्रद्धा मर्डर केस के अपडेट्स…

  • सबूतों का पता लगाने के लिए महरौली के जंगल में तलाशी अभियान आज भी जारी रहेगा।
  • दिल्ली पुलिस ने इस केस में अब तक 6 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
  • पुलिस सबूत के तौर पर श्रद्धा की दोस्त शिवानी म्हात्रे और उसके को-वर्कर करण बेहरी के व्हाट्सएप चैट का भी इस्तेमाल करेगी।
  • पुलिस आफताब के परिवार की तलाश जारी है।
  • श्रद्धा के पिता ने दावा किया कि वह वसई में आफताब के घर गए थे, लेकिन उसके परिवार ने बेइज्जती कर वहां से भगा दिया और दोबारा नहीं आने की चेतावनी दी।

रीगल अपार्टमेंट की फ्लैट ऑनर बोलीं- उनके किचन में ज्यादा सामान नहीं होता था
श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने रीगल अपार्टमेंट की फ्लैट ऑनर जयश्री का बयान रिकॉर्ड किया है। पुलिस ने जयश्री से एग्रीमेंट के कागज भी लिए हैं। पुलिस ने जयश्री से पूछा कि आफताब और श्रद्धा कब आए थे और कितने समय तक रहे थे। उसने बताया- दोनों यहां 10 महीने रुके थे। उनके किचन में ज्यादा खाने का सामान नहीं होता था। दोनों ने ब्रोकर के जरिए मेरा घर किराए पर लिया था। दोनों के बीच मारपीट के सवाल पर उन्होंने कहा- मेरे पास इसकी कोई शिकायत नहीं आई।

रायपुर : मछली पालन से बढ़ी आमदनी, सपने हो रहे पूरे

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -