acn18.com गुजरात /गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी दलों ने बागी नेता भी निर्दलीय मैदान में हैं। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स…
सोमनाथ मंदिर पहुंचें पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह सोमनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना किया। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री वेरावल जाएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।
सूरत में भिड़े भाजपा-आप के कार्यकर्ता
सूरत में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि झड़प सूरत के सरथाना इलाके के योगी चौक के पास हुई। इस दौरान भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीआरपीएफ के दस्ते ने भी मोर्चा ंभाल लिया है।
सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वेरावल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:45 बजे धोराजी, 2:30 बजे अमरेली और शाम 6:15 बजे बोटाद में सभा को संबोधित करेंगे। रात को पीएम गांधीनगर लौट आएंगे और यहीं राजभवन में आराम करेंगे।
दूसरे चरण के लिए 1112 नामांकन वैध
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उनके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘दूसरे चरण के लिए कुल 1,515 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से 1,112 वैध पाए गए हैं।’