spot_img

नेवी क्विज के लिए सेजेस के 2 छात्रों का हुआ चयन, पूरे छत्तीसगढ़ से केवल कोरबा को मिला अवसर

Must Read

acn18.com कोरबा/इंडियन नेवी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ के दो बच्चे चयनित हुए हैं और यह दोनों ही कोरबा के हैं। पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय से संबंधित छात्रों के चयन पर विद्यालय परिवार और प्रशासन काफी खुश है। 20 नवंबर को छात्र गोवा के लिए रवाना होंगे।

- Advertisement -

अलग-अलग स्तर पर आयोजित किए जाने वाले सोपान के माध्यम से छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचते हैं। इंडियन नेवी इसके लिए विभिन्न प्रक्रियाएं अपनाता हैं।। प्रतियोगिता का अगला चरण गोवा में होना है इसके लिए कोरबा के आदित्य और खुशी चौहान का चयन हुआ है। छात्रों ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन में काफी मेहनत की और इसी का अच्छा परिणाम उनके सामने है।

विद्यालय के प्राचार्य विवेक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली नेवी क्विज प्रतियोगिता के लिए देश भर से बच्चों की भागीदारी होती हैं। सौभाग्य है कि हमारे विद्यालय की टीम गोवा के लिए चयनित हुई है।

कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन पिछले वर्षों से शुरू किया है। यहां पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के साथ अलग-अलग क्षेत्र से संबंधित मार्गदर्शन विद्यार्थियों को दिया जा रहा है। इसके नतीजे विद्यार्थियों के भीतर की प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपना कौशल भी दिखा रहे हैं।

रायपुर: 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -