spot_img

छत्‍तीसगढ़ः कई जिलों में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के हालात

Must Read

acn18.com रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आ रही उत्तर से शुष्क व ठंडी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। अंबिकापुर, पेंड्रा रोड सहित कुछ क्षेत्रों में इन दिनों शीतलहर के हालात बनते जा रहे हैं। रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

- Advertisement -

मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में काफी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। नवंबर अभी आधा ही बीता है और कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के हालात होते जा रहे हैं। सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से मौसम में ठंडकता बनी रही।

अब ठंड बढ़ने के कारण घरों के गर्म कपड़े बाहर निकलने लगे हैं। साथ ही एसी-कूलर भी बंद हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहर के अंदर भी अब ठंड का प्रभाव दिखने लगा है। विशेषकर रात के समय ठंड और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा।

ऐसा रहा तापमान– अधिकतम / न्यूनतम

रायपुर – 30.3 / 15.5

बिलासपुर- 29.4 / 13.0

जगदलपुर- 29.4 / 13.6

अंबिकापुर- 24.6 / 10.6

पेंड्रा रोड – 28.1 / 10.6

ऊलन बाजार में भी बढ़ने लगी भीड़

ठंड के बढ़ते ही अब ऊलन बाजार में भी भीड़ लगनी शुरू हो गई है। ऊलन बाजार में गर्म कपड़ों में 20 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है, इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों पर आफर है। इसे उपभोक्ताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

श्रद्धा मर्डर केस : दो दिन तक करता रहा शव के टुकड़े…सबसे पहले काटे हाथ और पैर, फ्लैट में आती थी एक और लड़की

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -