spot_img

दस राज्यों में 6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड:एक साथ बने दो सिस्टम से पारा 17 डिग्री तक गिरेगा, दिन में भी ठिठुरन होगी

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/अक्टूबर का महीना गुजरने के साथ मौसम का रुख भी पलटने वाला है। देश के 10 राज्यों में ठिठुरन भरी सर्दी आने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में तापमान 6 से 7 नवंबर के बीच तेजी से गिरेगा। दिन और रात के तापमान में 11 से 17 डिग्री का अंतर आने के आसार हैं।

- Advertisement -
यह फोटो मनाली का है। गुरुवार (27 अक्टूबर) को हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ बेहद सुंदर नजर आने लगे हैं।
यह फोटो मनाली का है। गुरुवार (27 अक्टूबर) को हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ बेहद सुंदर नजर आने लगे हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय उत्तर और पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक ड्राइ नॉर्थ-वेस्ट हवाएं चल रही हैं। उत्तर के पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ये हवाएं बर्फीले इलाकों से गुजरती हुई मध्य भारत तक ठंडक लेकर पहुंचेंगी। इनकी वजह से ही 6 नवंबर से देश में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर से लेकर मध्य भारत तक दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी।

दिन में मौसम साफ रहेगा, सुबह-शाम सर्दी बढ़ेगी
अगले हफ्ते से गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आसमान साफ रहने से रात से सुबह के समय सर्दी महसूस होगी, लेकिन दोपहर का तापमान अभी 30 से 35 डिग्री के बीच ही रहेगा। मध्य भारत तक के हिस्सों में सुबह और शाम के समय धुंध और कुहासा छा सकता है। बिल्कुल खुले स्थानों पर हल्का कोहरा भी छा सकता है। दूसरी तरफ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले एक हफ्ते में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा।

ज्यादा सर्दी का कारण ज्यादा बारिश नहीं, ला-नीना से सर्द दिनों की संख्या अधिक रहेगी…

  • इस बार अधिक बारिश हुई, सर्दी पर असर: मौसम विभाग के रिकॉर्ड बताते हैं कि मानसून में कम/ज्यादा बारिश का सर्दी से संबंध नहीं होता। जैसे इस बार सामान्य से 6 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। मानसून के बाद भी करीब 65% ज्यादा बारिश हुई। फिर विदाई देर से हुई तो सर्दी भी ज्यादा पड़ेगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता।
  • इस बार ज्यादा सर्दी का कारण: विश्व मौसम संगठन के मुताबिक, वैश्विक मौसमी घटना ला-नीना परिस्थितियां उत्तरी गोलार्ध में 2022-23 की सर्दियों के दौरान जारी रहेंगी। यानी इसके मार्च 2023 तक बने रहने की संभावना है। इसके चलते अगले चार महीने कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।
  • पिछली बार के मुकाबले ठंड कैसी रहेगी: इस साल सर्द दिनों की संख्या औसत से अधिक रहेगी। यह लगातार तीसरी सर्दी होगी, जब सर्दी में ला-नीना परिस्थितियां बनी रहेंगी। इसका असर बंगाल की खाड़ी में भी दिखेगा। एक समुद्री तूफान सितरांग गुजर चुका है। अगले दो से तीन महीनों में कई तूफान विकसित हो सकते हैं।
  • 2019 था सदी का दूसरा सबसे ठंडा साल: इस वर्ष इंडियन ओशन डायपोल (IOD) परिस्थितियां न्यूट्रल हैं। वेदर एक्सपर्ट भी चेता रहे हैं कि हाल के वर्षों में 2020 से 2022 तक तीन ला-नीना वर्षों के ठीक पहले 2019 सदी का दूसरा सबसे ठंडा वर्ष था, उस वर्ष देश के कई इलाकों में सर्द दिनों की संख्या औसत से दोगुना तक थीं लेकिन उस वर्ष ला-नीना परिस्थितियां नहीं थीं।

दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्वी मानसून की आमद
बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर नमी आनी शुरू हो गई है। दक्षिणी राज्यों में 29 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस मानसून का पूर्वोत्तर राज्यों से भी लेना-देना नहीं है। यह मध्यम दर्जे की बारिश के साथ तमिलनाडु, तटीय आंध्र व केरल में आएगा और दिसंबर तक सक्रिय रहेगा।

तमिलनाडु की करीब 47%, आंध्र व तेलंगाना की 31%, कर्नाटक की 21% और केरल की 17% बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून में होती है। एक उल्टी बात यह भी है कि जिस वर्ष ला-नीना का असर रहता है, उस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून में उत्तर और मध्य भारत में ज्यादा बारिश होती है, लेकिन उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीप में कम बारिश होती है।

छठ का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में आग लगी:आग बुझाने गए पुलिसवालों ने जैसे ही पानी डाला, जोरदार धमाका हो गया; 30 जख्मी, 10 गंभीर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -