spot_img

छठ का प्रसाद बनाते समय सिलेंडर में आग लगी:आग बुझाने गए पुलिसवालों ने जैसे ही पानी डाला, जोरदार धमाका हो गया; 30 जख्मी, 10 गंभीर

Must Read

acn18.com बिहार/बिहार के औरंगाबाद में छठ की पूजा का प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 जख्मी हो गए। 21 से ज्यादा लोग 70% से ज्यादा जले हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार की रात 2:30 बजे हुआ।

- Advertisement -

शहर के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नंबर 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा चल रही थी। परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इस बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही सिलेंडर पर पानी डाला उसमें ब्लास्ट हो गया और 7 पुलिसवाले झुलस गए।

आग की वजह से घर में रखा सामान भी पूरी तरह खाक हो गया।
आग की वजह से घर में रखा सामान भी पूरी तरह खाक हो गया।
इस हादसे में 7 पुलिस वाले भी झुलसे हैं। इनमें से कुछ 50% से ज्यादा झुलसे।
इस हादसे में 7 पुलिस वाले भी झुलसे हैं। इनमें से कुछ 50% से ज्यादा झुलसे।
करीब 20 पड़ोसी भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
करीब 20 पड़ोसी भी इस हादसे में घायल हुए हैं।

चश्मदीद ने बताया- अचानक ब्लास्ट हुआ

ये घायल पुलिस जवान मोहम्मद मुअज्जम हैं।
ये घायल पुलिस जवान मोहम्मद मुअज्जम हैं।

हादसे में घायल पुलिस जवान मोहम्मद मुअज्जम ने बताया, ‘हम रात की गश्त कर रहे थे। तभी हमें सूचना मिली कि वार्ड नं 24 आग लगी है। हम फौरन उस मोहल्ले की ओर निकले। पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। एक पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। हम सभी झुलस गए।’

उधर, घर के मालिक अनिल गोस्वामी ने बताया, ‘रात में हम लोग छत पर थे। मेरी पत्नी छठ पूजा का प्रसाद बना रही थी। हल्ला हुआ कि गैस लीकेज हो रही है। हम जैसे ही नीचे आए तो तब तक आग लग चुकी थी। थोड़ी देर में सिलेंडर में तेज धमाका हो गया। कुछ समझ ही नहीं आया।’

7 पुलिस वाले घायल

  • महिला सिपाही प्रीति कुमारी
  • डीएपी अखिलेश कुमार
  • जगलाल प्रसाद
  • सैफ जवान मुकुंद राव
  • जगलाल प्रसाद
  • ड्राइवर मोहम्मद मुअज्जम
  • दीपक कुमार

साहेबगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, राजीव कुमार, शाब्दिर, असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद सदर अस्पताल में भर्ती लोगो का चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। इसके बाद लोग स्थिति अनुसार अपने अपने मरीज को इधर उधर आसपास के निजी अस्पताल एवं गंभीर हालत देखते हुए बाहर ले गए। वहीं सदर सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा 10 घायलों को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया। बाकी सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में छठ पर मातम पसर गया है।
हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में छठ पर मातम पसर गया है।

विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण समारोह आज से, ऐसी हैं विशेषताएं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -