spot_img

कुसमुंडा खदान में घुसे डीजल चोर, त्रिपुरा रायफल्स के जवानों के साथ हुआ आमना सामना ,कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Must Read

acn18.com कोरबा/एसईसीएल की खदानों में डीजल चोरों का आंतक बढ़ता ही जा रही है। खदान की सुरक्षा में लगे जवानों और चोरों के बीच आमना सामना भी हो रहा है। बीते दिनों कुसमुंडा थानांतर्गत साईलों के पास डीजल चोर और त्रिपुरा रायफल्स के जवान आमने सामने हो गए। इस दौरान चोरों ने जवानों के उपर पथराव किया जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चोरों की खबर ली हालांकि चोर मौका देखकर फरार हो गए।

- Advertisement -

एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में डीजल चोरी करने घुसे चोरों का त्रिपुरा रायफल्स के जवनों से आमना सामना हो गया। साईलो के के पास हुए मुठभेड़ के दौरान डीजल चोरों ने जवानों के उपर पथराव भी किया। इस घटना से आक्रोशित जवानों ने भी डीजल चोरों की जमकर खबर ली। हालांकि इस दौरान मौका पाकर डीजल चोर भागने में सफल हो गए। डीजल चोर बोलेरो वाहन लेकर खदान के भीतर घुसे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया,कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

छठ पूजा शुरू, जानें नहाय-खाय, खरना, सूर्य अर्घ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और कथा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -