spot_img

भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया:4 पॉइंट के साथ ग्रुप-2 में नंबर-1 पर पहुंची टीम इंडिया, सूर्या-कोहली की 95 रन की पार्टनरशिप

Must Read

acn18.com सिडनी/टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 और रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।

- Advertisement -

जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद शमी के खाते में एक सफलता आई।

इस जीत के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है।

आखिरी 5 ओवर में बने 65 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाज डच गेंदबाजों के आगे काफी देर तक खुल कर नहीं खेल पाए। पावर प्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1 था। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम 67/1 तक ही पहुंच पाई। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 114/2 था। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।

भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विक्रमजीत सिंह 9 बॉल में 1 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए।
भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विक्रमजीत सिंह 9 बॉल में 1 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए।

केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी
पाकिस्तान के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल नीदरलैंड के खिलाफ भी फ्लॉप रहे। तीसरे ओवर की चौथी गेंद मिडिल लेग पर फुलर थी। इसे राहुल फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन अंदर आती गेंद को वो मिस कर गए। अंपायर ने तुरंत उंगलियां खड़ी कर दी। वो 12 बॉल में 9 रन बना पाए और उनका विकेट मीकेरेन ने लिया।

हालांकि, रिप्ले से जाहिर था राहुल आउट नहीं थे और बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी। रोहित शर्मा के मना करने के कारण राहुल ने DRS नहीं लिया।

रोहित को मिले 2 जीवनदान
रोहित शर्मा ने 39 बॉल में 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े, उनका स्ट्राइक रेट 135.89 का रहा। रोहित ने इस दौरान युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -