spot_img

दो वाहनों के बीच आमने-सामने भिडंत, नहीं हुई जनहानी ,टल गई बड़ी दुर्घटना

Must Read

acn18.com जांजगीर/जांजगीर जिले में नवागढ़ थानांतर्गत ग्राम किरीत कांसा चैक पर जबरदस्त हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्काॅर्पियो वाहन ने एक स्विफ्ट कार को सामने से ठोकर मार दी। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है। हालांकि स्काॅर्पियों वाहन क्षतिग्रस्त जरुर हो गया है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले में नवागढ़ थानांतर्गत जबरदस्त हादसा हुआ। ग्राम किरीत कांसा चैक पर दो वाहनों में आमने सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना के दौरान कार सवार बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है,कि स्काॅर्पियो वाहन का चालक कुछ लोगों को चांपा रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था जिसके बाद वह वापस लौट रहा था तभी ग्राम कांस की तरफ से आ रही स्विफ्ट वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्विफ्ट चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोगों ने बताया,कि बिल्कुल फिल्मी स्टाईल में यह हादसा हुआ है। बहरहाल किसी तरह की जनहानी नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है।

देखिए वीडियो: निगम ने तोड़ा बेजा कब्जा ,शबरी एम्पोरियम के बगल में हुआ था अतिक्रमण, निगम की टीम ने की कार्रवाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -