spot_img

बच्चा चोरी के शक में पकड़ी गई महिला, किया गया पुलिस के हवाले ,हरदीबाजार चौकी क्षेत्र का मामला

Must Read

acn18.com हरदीबाजार /प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों बच्चा चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अलग अलग ईलाकों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कोरबा के हरदीबाजार चैकी क्षेत्र में भी ग्राम रेंकी में एक महिला को लोगों ने बच्चा चोर गिरोह से जोड़कर देखा और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि महिला खुद को बेकसूर बता रही है।

- Advertisement -

हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम रेंकी के ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों को शक था,कि महिला बच्चा चोरी के फेर में इधर से उधर घूम रही है लिहाजा उसे पकड़कर लोगों ने पुलिस के सुपूर्द कर दिया। लोगों ने बताया,कि कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के सदस्य घूम रहे है। पकड़ी गई महिला की गतिविधीयां उन्हें संदिग्ध लगी लिहाजा उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। ग्रामीण चाहत हैं,कि पुलिस उससे पूछताछ करे ताकी सारी हकीकत सामने आ सके। इधर मीडिया से चर्चा के दौरान महिला खुद को बेकसूर बताती नजर आई। उसने बताया,कि वह अपने देवर के साथ यहां आई हुई है बस पकड़ने के फेर में रास्ता भूल गई है।

बच्चा चोरी के शक में लोगों ने महिला को पकड़कर काफी सवाल पूछे। सही उत्तर नहीं मिलने के कारण लोगों का शक गहराया और उन्होंने पकड़कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस पूछताछ करेगी जिसके बाद ही सारी वास्तविकता सामने आ पाएगी।

बिजली के खंबे से टकराकर बाइक में लगी आग, दो साढूं भाई हुए घायल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -