spot_img

गोबर से बने दियों की बढ़ी मांग, बाजार में देखी जा रही रौनक, महिला समूहों की आर्थिक स्थिति में आएगी सुधार

Must Read

acn18.com कोरबा /रोशनी का पर्व दीपावली में कोरबा में ग्रामीण क्षेत्र की महिलांए गोबर से आकर्षक ईको फ्रेंडली दीयां बनाकर बाजार में आ रहे चाईनीज दीयें को टक्कर दे रही है। कटघोरा जननी महिला संकुल संगठन द्वारा बनाये गए इन दियों की बाजार में काफी मांग बढ़ रही है।

- Advertisement -

कोरबा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटघोरा विकासखंड में जननी महिला संकुल संगठन की महिलांए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रही है। कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से इन महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद समूह की महिलाओं ने नवाचार करते हुए गोबर से आकर्षक दीये तैयार कर दीये में तुलसी और गेंदा फूल के बीच भीक डाल रही हैं। कलेक्टर झा ने बताया कि इन दीयों के उपयोग के बाद उसे गार्डन में रख देने से जहां गोबर से बने दीयें मिटटी के साथ मिलकर खाद का काम करेगा, वही दीये में डाला गया बीज एक पौधा के रूप में भी तैयार होगा।

कलेक्टर संजीव झा ने महिला समूह की दीदियों के इस नवाचार की सराहना करते हुए दीयों की बाजार में काफी मांग होने की भी बात बताई। ऐसे में रक्षाबंधन के बाद अब दीपावली में महिला समूह की दीदियां आकर्षक फूल के बीज वाली गोबर के ईको फें्रडली दीयें बनाकर बाजार में आ रहे चाईनीच दीयें को न केवल टक्कर दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार कर रही हैं।

कोरबा के बाजार में गोबर से बने दियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। लोग इसे हाथों हाथ भी खरीद रही है। स्थानीय स्तर पर बन रहे दियों से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिती में सुधार आएगा बल्की स्वदेशी को भी बढ़ावा मिलेगा।

फेस्टिव सीजन में बढ़ी भीड़,30 गाड़ियों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच:लोगों को नहीं मिल रही थी कंफर्म बर्थ, इसलिए रेलवे ने लिया फैसला

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -