spot_img

एक करोड़ 16 लाख का सोना जप्त,

Must Read

अंबिकापुर – छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस ने आज़ शुक्रवार को एक करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपये का सोना जब्त किया है, आरोपियों के पास से 13 लाख 7 हजार 600 नकद भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कुल 1 किलो, 667 ग्राम, 860 मिलीग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं, उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग के एक संदिग्ध बैग में अवैध सोना रखा गया है।
संदिग्ध कमरा नंबर 106 कंचन होटल सदर बाजार रोड अंबिकापुर में ठहरा है। पुलिस ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी।

एएसपी विवेक शुक्ला के नेतृत्व में शहर के पुलिस अधीक्षक स्मृति राजनाला, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रूपेश नारंग और कर्मचारी मौके पर पहुंचे.पुलिस टीम ने होटल का कमरा नंबर-106 खोला, जहां एक व्यक्ति मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु कुमार तसवर (42 वर्ष) बताया। उसके पास रखे काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से सोने के गहने और नकदी बरामद हुई। आरोपी पुलिस को कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद सभी जेवर और नकदी जब्त किया गया है।

 

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गई सुबह… जूता कारोबारियों के यहां अकूत दौलत देखकर IT अफसर भी हैरान

Acn18.com/ 500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गई सुबह… ये नजारा उत्तर प्रदेश के...

More Articles Like This

- Advertisement -