spot_img

सरकार ने समीर विश्नोई को चिप्स से हटाया:ED ने किया था गिरफ्तार; रितेश कुमार अग्रवाल होंगे नए CEO, मार्कफेड में भी नई व्यवस्था बनेगी

Must Read

acn18.com रायपुर/प्रवर्तन निदेशालय-ED की गिरफ्त में आये IAS अधिकारी समीर विश्नोई को छत्तीसगढ़ इफोटेक प्रमोशन सोसाइटी-चिप्स से हटा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 2012 बैच के IAS अधिकारी रितेश कुमार अग्रवाल को चिप्स का मुख्य कार्यपालन अधिकारी-CEO नियुक्त कर दिया है। रितेश छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक हैं। मार्कफेड में भी विश्नोई की जगह नई व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -

2009 बैच के IAS अधिकारी समीर विश्नोई इस साल जनवरी में चिप्स के CEO बनाए गए थे। सितम्बर में उन्हें मार्कफेड के प्रबंध संचालक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दे दी गई। केंद्र सरकार की जांच एजेंसी ED ने 11 अक्टूबर की सुबह प्रदेश भर में छापा डाला था। यह कार्रवाई समीर विश्नोई के घर और दफ्तर पर भी हुई।

तलाशी के दौरान विश्नोई के घर से 47 लाख रुपए नकद और दो करोड़ रुपए से अधिक के गहने बरामद हुए। बाद में एजेंसी ने विश्नोई को गिरफ्तार कर आठ दिन की रिमांड पर ले लिया। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इस बीच ED की टीम तीन बार चिप्स के रायपुर स्थिति मुख्यालय की तलाशी ले चुकी है। विश्नोई की रिमांड अवधि 21 अक्टूबर को पूरी हो रही है। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने चिप्स के CEO पद पर रितेश अग्रवाल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने यह नया आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने यह नया आदेश जारी किया है।

मार्कफेड में व्यवस्था प्रभावित हो सकती है

छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी मार्कफेड के जरिए होती है। इस साल पहली बार एक नवम्बर से इसकी शुरुआत हो रही है। समीर विश्नोई मार्कफेड के प्रबंध संचालक हैं। वे एक सप्ताह से ED की हिरासत में हैं। ऐसे में वहां व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है वहां भी नये MD की नियुक्ति हो रही है।

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -