spot_img

रंगोली, तोरणद्वार और बेलबूटों से होगी सजावट, दीपावली को लेकर मार्गो पर लग गई दुकानें

Must Read

acn18.com कोरबा/हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या को धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस इसकी शुरुआत होना है। इससे पहले घर और प्रतिष्ठानों की सफाई प्रारंभ हो गई है। वही साज सज्जा के लिए कई प्रकार के सामानों की वैरायटी बाजार में उपलब्ध कराई गई है।

- Advertisement -

कार्तिक मास की शुरुआत होने के साथ प्रकृति के नजारे में बदलाव शुरू हो गया है। कार्तिक स्नान की परंपरा निभाने के साथ दीपावली का महत्वपूर्ण पर्व इसी महीने मनाया जाना है। दीपावली को लेकर हर तरफ लोगों में काफी उत्साह और उमंग दिखाई दे रहे हैं। पर्व को खास बनाने में स्वच्छता अभियान और साज सज्जा का सबसे अहम योगदान होता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियां भी जोरों पर हैं। कोरबा के पुराना बस स्टैंड सीतामढ़ी ट्रांसपोर्ट नगर बुधवारी घंटाघर निहारिका के अलावा अनेक क्षेत्रों में रंगोली, कलर्स, और सजावटी सामानों की काफी दुकानें लगी हुई हैं। लोगों की सामर्थ्य और इच्छाशक्ति का ख्याल रखते हुए दुकानदारों ने यहां पर ऐसे सामान होगी काफी वैरायटी उपलब्ध कराई हैं। बाजार में कारोबार करने वाले लोगों से हमने बातचीत की और जाना कि इस बार वे दीपावली पर क्या कुछ उम्मीद रखते हैं।

पिछले कुछ दिनों से बेमौसम हो रही बारिश के कारण रंग में भंग पड़ रहा है और तैयारियों पर व्यवधान उत्पन्न भी हो रहा है। लोगों को इंतजार है कि मौसम जल्द ठीक हो ताकि अनुकूल वातावरण में इस पर्व को मनाया जा सके।

ट्रेलर की ठोकर से लैंको प्लांट के सुरक्षाकर्मी की मौत, प्लांट ड्यूटी के बाद लौट रहा था पोल्ट्री फॉर्म

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -