spot_img

ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है की एक्ट्रेस ने की खुदकुशी:वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाई, शव के पास सुसाइड नोट मिला

Must Read

acn18.com इंदौर। स्टार प्लस के मशहूर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संजना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया है। 30 साल की वैशाली का शव इंदौर के साईं बाग में उनके घर पर मिला। पुलिस के मुताबिक वैशाली ने 16 अक्टूबर को फांसी लगाई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, उज्जैन के महिपालपुर की रहने वाली वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। उनके शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में सुसाइड की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस ने इसी एंगल से जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा गया है, पुलिस ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था।
ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था।

एक्ट्रेस ने एक महीने में ही तोड़ दी थी सगाई
वैशाली ने पिछले साल 26 अप्रैल को केन्या के डेंटल सर्जन डॉ. अभनिंदन से सगाई की थी। करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस सेरेमनी की जानकारी एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके दी थी। हांलाकि सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वह अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगीं। इसके बाद वैशाली ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था।

स्टार प्लस के शो से मिली थी पॉपुलैरिटी
वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर्स, लाल इश्क और विष या अमृत, मनमहोनी 2​​​​​ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

ससुराल सिमर का शो में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था।
ससुराल सिमर का शो में वैशाली ने लीड स्टार सिमर और प्रेम की बेटी अंजलि का रोल प्ले किया था।

नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी जीता
ससुराल सिमर का 2 में अंजलि भारद्वाज का रोल प्ले करने पर इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं।

पैगंबर मोहम्मद साहब के वंशज सैय्यद हाशिमी मियां का पैगाम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -