spot_img

ससुराल में उत्पात मचाने वाला दामाद गिरफ्तार,घर में लगा दी आग,नकदी रकम और लाखों का सामान जलकर राख

Must Read

acn18.com पसान /पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में अपने ससुराल में उत्पात मचाने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम लोकेश सारथी है जिसने पत्नी और सास के साथ मारपीट करने के बाद घर को आग लगा दिया। इस घटना में घर पर रखा करीब दस लाख का सामान जलकर राख हो गया वहीं 28 हजार नकदी रकम भी स्वाहा हो गया। बताया जा रहा है,कि आरोपी घर का छत तोड़कर भीतर घुसा और इस घटना को अंजाम दिया और छत से ही फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम को आरोपी के सास ने अपने आंखो से देखा। पुलिस ने बताया,कि पीड़िता ने अपनी पुत्री का विवाह चार माह पूर्व पेंड्रा निवासी लोकेश सारथी से की थी। शादी के बाद से ही लोकेश उसकी पुत्री के साथ नशे में मारपीट किया करता था। 13 अक्टूबर को वह अपने ससुराल आया था और बीती शाम को उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़:नारायणपुर में घात लगाए नक्सलियों ने DRG की टीम पर किया हमला,जवाबी कार्रवाई में कई माओवादियों के घायल होने की खबर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -