spot_img

मनाया गया करवा चौथ का पर्व,सुहागिन महिलाओं ने व्रत का किया पालन,पति के लंबी दीर्घायू की कामना की

Must Read

acn18.com कोरबा / पति की लंबी आयु के लिए कोरबा में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ के व्रत का अनुसरण किया। चांद का दीदार कर उन्होंने निर्जला व्रत को तोड़ा। इस दौरान पूरे विधी विधान से इस व्रत का अनुसरण किया गया। कार्तिक मास की चतुर्थी को इस व्रत को किया जाता है। कहा जाता है,कि यह व्रत सुहागिन महिलाओं को काफी प्रिय है जिसको करने से सुहाग की आयु काफी लंबी होती है।

- Advertisement -

करवा चैथ का त्योहार बहुत ही पवित्र पर्व माना गया है. ये सुहागिनों का सबसे प्रिय त्योहार है. इस दिन चंद्रमा को देखकर व्रत खोला जाता है. इस दिन पत्नी उपवास रखती है ताकि अपने पति के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त कर सके.विवाहित महिलाएं भोजन और पानी के बिना निर्जला व्रत का पालन करती हैं और चंद्रमा उपवास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं. करवा चैथ पर व्रती को चंद्रमा का बेसब्री से इंतजार रहता है. कोरबा में सुहागिन महिलाओं ने पूरे विधी विधान से इस व्रत का अनुसरण किया। करवा माता की पूजा पाठ करने के बाद उन्होंने चांद को देखकर अपना व्रत खोला।

करवा चौथ के व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं ने काफी पहले से ही तैयारी कर रखी थी। घर के आंगन में पूजा की थाल सजाकर पूरे साजो समान के साथ उन्होंने इस पर्व को मनाया। इस पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। बादल छाए रहने के कारण चांद के निकलने में थोड़ी देरी हुई,हालांकि अंत में चांद आसमान में नजर आया और उसे देखकर व्रतधारियों ने अपना व्रत तोड़ा।

कोरबा पुलिस की कार्यवाही:शराब पीकर गुंडागर्दी करने वाला गिरफ्तार,मोहल्लेवासी थे परेशान,

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -