spot_img

करवाचौथ भारतीय त्यौहार का पर्व मनाया जाएगा धूमधाम से ,सुहागिन महिलाओं में देखा जा रहा उत्साह, जमकर हो रही खरीददारी

Must Read

acn18.com कोरबा/सुहागन महिलाओं का विशेष पर्व करवाचौथ कोरबा में भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस व्रत को लेकर बाजार में दो दिन पूर्व से ही अच्छी खासी रौनक है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में करवाचौथ व्रत से संबंधित पूजन सामग्री करवा, सीक, और अन्य पूजन सामग्री सहित महिलाओं की सौंदर्य सामग्री और आभूषण आदि की बिक्री खूब हो रही है।

- Advertisement -

करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। पति की दीर्घायु के लिए होने वाले इस व्रत को लेकर महिलाओं ने तैयारी शुरु कर दी है। कई महिलाएं बाजार में सामान खरीदते हुए नजर आ रही हैं। गुरूवार को होने के बाद भी बाजार में अच्छी ग्राहकी रहने की उम्मीद बनी हुई है। बीते दो दिन से बाजार में काफी भीड़ महिलाओं की बनी हुई है। महिलाओं के द्वारा साडियां चूड़ियों के अलावा करवाचौथ व्रत से संबंधित सामग्री ढूंढ ढूंढ कर खरीदी जा रही है। व्रत के इस विशेष मौके को ध्यान में रखते हुए मौसमी सामग्री बेचने वाले लोग करवाचौथ से संबंधित सामग्री भी ज्यादा सजाए हुए हैं।

करवाचौथ व्रत के दौरान मुख्य पूजन शाम के समय होती है। जिसके चलते व्रतधारी महिलाएं चांद के दर्शन करती हैं तब कहीं व्रत खोला जाता है। देखने में आ रहा है कि पिछले एक सप्ताह से आसमान पर बादल छा रहे हैं। हालाकि बादलों की आवाजाही लगी हुई है। कभी-कभी आसमान साफ भी हो जाता है। सभी व्रतधारी महिलाएं चाहेंगी कि आसमान साफ रहे चांद के दर्शन आसानी से हो जाएं।

खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन ,राजस्व मंत्री रहे मुख्य अतिथि ,डीएव्ही स्कूल में हुआ था आयोजन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -