spot_img

मैनपुरी में गर्भवती को जलाने की कोशिश:रिश्तेदार ने किया रेप, गर्भपात पर राजी थे परिवार

Must Read

acn18.com मैनपुरी/ मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। झुलसी हुई पीड़ित को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

मैनपुरी में रेप पीड़ित गर्भवती को जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। झुलसी हुई पीड़ित को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 आरोपियों पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है।

तीन महीने पहले हुआ था रेप, बदनामी के डर से सुलह कर ली
मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव का है। पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ तीन महीने पहले जेठानी के लड़के ने दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई, इसका 3 महीने बाद तब पता चला, तब लड़की के पेट में दर्द हुआ।

पूछने पर लड़की ने कहा कि ताऊ के लड़के यानी रिश्ते में भाई ने उसका रेप किया। इसके बाद दोनों परिवारों ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया और पीड़िता के गर्भपात पर राजी हो गए। आरोपी की मां ने कहा कि वह लड़की की शादी का खर्चा उठा लेगी। लड़की की मां ने बताया कि शादी का बहाना करके आरोपी की मां यानी उनकी जेठानी लड़की को ले गई और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया।

इस पूरे मामले पर गांव में पंचायत भी बैठाई गई थी। पंचों ने आदेश दिया था कि कानून से बचने के लिए आरोपी का परिवार किशोरी का सही समय पर ऑपरेशन कराए। साथ ही उसकी शादी का भी इंतजाम करे। इसके बाद आरोपी सभी शर्तें मानने को तैयार हो गए थे।

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह सभी अभी फरार है।
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वह सभी अभी फरार है।

सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर की गई पीड़ित
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पीड़िता के ताऊ के लड़के, उसकी बहन और ताई पर नाबालिग को जिंदा जलाने आरोप है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर की बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ग्रीन समिट में पेश किया ‘नेचुरल ग्रीनहाउस मॉडल’, पर्यावरण बचाने के लिए दिया अनूठा समाधान”*

Acn18. Com.रायपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय ग्रीन समिट के तकनीकी सत्र 3 अक्टूबर 2024 अपराह्न में बस्तर की बेटी,...

More Articles Like This

- Advertisement -