spot_img

छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना दशहरा पर्व:रायपुर में सीएम ने किया पुतलों का दहन;बिलासपुर-दुर्ग में उमड़ी भीड़; जय श्रीराम के नारों से गूंजे शहर

Must Read

acn18.com रायपुर/ विजया दशमी यानि बुराई पर अच्छाई और अत्सय पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर में सबसे बड़ा आयोजन WRS कॉलोनी में हुआ। बिलासपुर में उत्सव मनाने लोगों की भीड़ उमड़ी जगह-जगह रावण दहन का आयोजन किया गया। दुर्ग में सबसे बड़े रावण का पुतला सेक्टर-7 मैदान में तैयार किया गया था। जहां रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे।

- Advertisement -
टीवी के राम-सीता का जोरदार स्वागत
टीवी के राम-सीता का जोरदार स्वागत

राजधानी में आतिशबाजी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

रायपुर के WRS कॉलोनी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का पूरा परिवार इस आयोजन में शामिल हुआ। टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया भी आयोजन में शामिल हुए। उनको एक सजे हुए रथ पर बिठाकर समारोह में ले जाया गया। उनके अलावा स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर सहित बहुत से जनप्रतिनिधि और अफसर शामिल हुए। मैदान में मौजूद हजारों लोग पूरे दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। एक बार सभी ने मोबाइल की सर्च लाइट जलाकर लहराया। इसकी वजह से मैदान में दिवाली जैसा नजारा दिखा। रावण दहन के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

टीवी के राम अरुण गोविल का सीएम ने किया स्वागत
टीवी के राम अरुण गोविल का सीएम ने किया स्वागत

कुछ ऐसा करें, सज्जनता जीत सके

रावण दहन से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भगवान राम को ‘राम’ बनाने में सर्वाधिक किसी प्रदेश का योगदान रहा है वह छत्तीसगढ़ ही है। एक समय था जब दुष्ट, दुष्ट प्रवृत्ति का होता था। सज्जन में सज्जनता होती थी। आजकल भगवान ने ऐसा कर दिया है कि एक ही व्यक्ति के भीतर सज्जन और दुष्ट दोनों है। हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि सज्जनता जीत सके। दशहरा उत्सव को संबोधित करते हुए अरुण गोविल ने कहा, हमारी विजय रावण नाम के शत्रु के खिलाफ ही नहीं होनी चाहिए। हमारी विजय अहम पर होनी चाहिए।

सेक्टर 7 दशहरा आयोजन में लोगों की भारी भीड़
सेक्टर 7 दशहरा आयोजन में लोगों की भारी भीड़

दुर्ग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़

दुर्ग के सेक्टर 7 में दशहरा उत्सव का आयोजन काफी भव्य रूप से मनाया गया। यहां 20 हजार से अधिक लोग दशहरा देखने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए लोगों को अलग-अलग कटेगरी में पास बांटे गए थे। उसी के मुताबिक उनके बैठने की व्यवस्था की गई थी। आयोजन समिति द्वारा बनाए गए गेस्ट, वीवीआईपी और वीआईपी गैलरी लोगों से खचाखच भरी थी। इसके साथ ही पूरा खाली मैदान लोगों से भरा था।

बिलासपुर में राम लक्ष्मण की निकली झांकियां

कोरोना काल के दो साल बाद बिलासपुर में बुराई पर अच्छाई और अत्सय पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। वहीं, राम लक्ष्मण की झांकियां भी निकाली गई। शहर में प्रमुख रूप से पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, पुराना बस स्टैंड, नूतन चौक सरकंडा, साइंस कॉलेज मैदान, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल और वाजपेयी मैदान सहित अन्य जगहों पर रावण दहन किया गया।

दशहरा उत्सव मनाने पुलिस मैदान में उमड़ी भीड।
दशहरा उत्सव मनाने पुलिस मैदान में उमड़ी भीड।

जमकर हुई आतिशबाजी
पुलिस ग्राउंड मैदान में नगर निगम की ओर से 65 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जोरदार आतिशबाजी भी की गई। यहां नगर निगम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ ही शहर विधायक शैलेष पांडेय, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान समेत 12 नेताओं को अतिथि बनाया था।

साइंस कॉलेज मैदान में भी हुआ रावण दहन।
साइंस कॉलेज मैदान में भी हुआ रावण दहन।

रेलवे परिक्षेत्र में भी हुआ भव्य आयोजन
बिलासपुर में रामलीला और रावण दहन की परंपरा सबसे पहले रेलवे परिक्षेत्र से शुरू हुई थी। करीब 70 साल से यहां दशहरा उत्सव पर रावण दहन किया जा रहा है। रेलवे मैदान में बुधवार की रात रावण दहन कर जमकर आतिशबाजी की गई।

भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकाली गई।
भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकाली गई।

पुराना बस स्टैंड हुआ जाम
पुराना बस स्टैंड में रावण दहन दशहरा उत्सव समिति की ओर से रावण दहन किया गया। यहां रावण दहन देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई और लोग घंटों फंसे रहे।

शाम से लेकर देर रात तक हर तरफ लगा रहा जाम।
शाम से लेकर देर रात तक हर तरफ लगा रहा जाम।

लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में जलाया रावण
दशहरा उत्सव समिति शनिचरी बाजार की ओर से लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में शाम करीब 8 बजे रावण दहन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ ही पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और मेयर रामशरण के आतिथ्य में आयोजकों ने रावण दहन किया।

बुराई के प्रतीक का अंत।
बुराई के प्रतीक का अंत।

शहर में चारों तरफ लगा जाम, रेंगते नजर आई गाड़ियां
बुधवार की शाम मंगला से लेकर मुंगेली नाक चौक, सरकंडा क्षेत्र के मोपका से लेकर महामाया चौक, राजीव गांधी चौक, रेलवे परिक्षेत्र के साथ ही पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, शनिचरी बाजार, देवकी नंदन चौक, गोलबाजार, सदरबाजार सहित हर तरफ जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जिस इलाके में चार पहिया वाहनों को आवाजाही करने की अनुमति दी गई थी वहां जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। चारों तरफ लोग जाम में फंसे रहे।

जगह-जगह जलाएं गए रावण के पुतले।
जगह-जगह जलाएं गए रावण के पुतले।

इन जगहों पर भी रावण के पुतलों का दहन
दशहरा उत्सव समिति मुंगेली नाका में रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां भी रावण जलाने के पहले जमकर आतिशबाजी की गई और भगवान राम की झांकी निकाली गई। इसी तरह मिनोचा कॉलोनी गार्डन में शाम करीब 6 बजे 50 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। ओम नगर दशहरा उत्सव समिति जरहाभाठा, मोहल्ला विकास समिति चिंगराजपारा, सरकंडा के नूतन चौक, साइंस कॉलेज मैदान में अरपांचल लोक मंच दशहरा उत्सव समिति के साथ ही शहर के अन्य जगहों पर विजयादशमी पर्व पर रावण दहन किया गया।

देशभर में रावण दहन:हरियाणा के यमुनानगर में जलता रावण लोगों पर गिरा, UP में बारिश से पुतले खराब

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज बारिश से महाकाल मंदिर के गेट की दीवार गिरीः मलबे में दबे कुछ लोग, रेस्क्यू में जुटी टीम; घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Acn18. Com.उज्जैन में शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई।...

More Articles Like This

- Advertisement -