spot_img

छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक में होंगे गिल्ली डंडा, लंगड़ी दौड़ जैसे खेल, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक होंगे प्रतिभागी

Must Read

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक 2022-23 का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली गई है। जिसे 23 सितंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। छह स्तरों में होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। इसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर से आगामी छह अक्टूबर से शुरू होगी, जिसका समापन विभिन्न छह स्तरों में होते हुए अंतिम चरण राज्य स्तर पर छह जनवरी 2023 को होगा। दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है।

- Advertisement -

दो श्रेणियों में 14 प्रकार के खेल होंगे

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगी। इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद शामिल हैं।

विभिन्न स्तरों के आयोजन

सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन छह से 11 अक्टूबर तक होंगे। वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 से 20 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 से 26 नवंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। संभाग स्तर पर आयोजन पांच दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया आंलिंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर से छह जनवरी 2023 तक खेला जाएगा।

बच्चों से बुजुर्ग तक प्रत्येक आयु वर्ग ले सकेंगे हिस्सा

प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

मुख्यमंत्री का फूंका गया पुतला ,स्वागत द्वार के जिर्णोद्धार की दो साल से की जा रही है मांग

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -