spot_img

अनसुलझी हत्या की गुत्थी को कटघोरा पुलिस ने 24 घण्टे से पहले ही सुलझाई.. अहिरन नदी के बीचोबीच पानी में मिली थी लाश.. मृतक के मोबाइल ने खोला हत्या का राज़

Must Read

दो दिन पूर्व कटघोरा के अहिरन नदी में मिली संदिग्ध हालत में अधेड़ व्यक्ति की लाश की गुत्थी को कटघोरा पुलिस 24 घण्टे में सुलझाने में सफलता पाई है। इस हत्या में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

कटघोरा अहिरन नदी में दो दिन पूर्व मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश की पहचान आलू व्यवसायी के रूप में कई गई जोकि फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। आलू का व्यापार करने वह कटघोरा आया करता था । मृतक आलू के व्यापारियों के काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मिलकर शराब पी और किसी बात पर विवाद होने पर आरोपियों द्वारा गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। फिर डर से 24 घण्ट अपने घर पर रखने के बाद शव को अहिरन नदी में फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर गहन जॉच में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से गहन पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया गया। मृतक के मोबाइल से आरोपियों तक पुलिस पहुंचने में सफलता पाई। जिसपर कटघोरा पुलिस को 24 घण्टे के भीतर हत्या की इस अनसुलझी गुत्थी को सलझाने में सफलता मिली।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -