spot_img

तेलंगाना में TRS नेता ने टोल कर्मचारियों को पीटा,टोल प्लाजा पर फीस मांगने पर भड़के नेता; तोड़फोड़ भी की

Must Read

तेलंगाना के एक टोल प्लाजा पर दो TRS नेता की मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह तेलंगाना के शादनगर टोल प्लाजा की है, जहां टोल कर्मचारियों ने TRS नेता से टोल फीस देने को कहा तो वह भड़क गए और वहां के कर्मचारियों के साथ बहस करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि TRS नेता टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।

- Advertisement -

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि टोल पर तोड़फोड़ भी की गई है। इस मामले पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है। नेता की पहचान नसरुलाबाद के सरपंच के रूप में हुई है।

शमशाबाद के DCP आर जगदीश्वर रेड्डी ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि दोनों ने शिकायत की थी। टोल प्लाजा पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मारपीट को वीडियो CCTV में कैद
शादनगर टोल प्लाजा में हुई मारपीट का वीडियो CCTV में कैद हो गया। CCTV में देखा जा सकता है कि टोल पलाजा पर एक कार रुकती है, जहां टोल कर्मचारियों की कार में बैठे लोगों से कुछ बातचीत होती है। उसके बाद कार में से कुछ लोग बाहर निकलते हैं और बहस के बाद हाथापाई शुरू कर देते हैं। थोड़ी देर में टोल प्लाजा के कुछ और कर्मचारी आ जाते हैं। इसके बाद लड़ाई और बढ़ जाती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -