spot_img

नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Must Read

बांकीमोंगरा से अमित विश्वास के साथ महेंद्र सिंह  :बांकीमोंगरा थानांतर्गत खोलार नदी में नहाने के दौरान डूबने वाले किशोर की लाश मिल गई है। घंटो तक कड़ी मशक्कत करने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसकी शव को बरामद कर लिया। मृतक का नाम विनोद बिंझवार है। बताया जा रहा है,कि वह मानसिक रुप से बीमार था। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है।

- Advertisement -

नहाने के दौरान नदी की गहराई में समाने वाले किशोर विनोद बिंझवार की लाश पुलिस ने बरामद कर ली है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरई निवासी विनोद बिंझवार बीती शाम करीब बजे खोलार नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान वह गहराई में डूब गया था जिसकी पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम के साथ फिर से पुलिस ने खोज अभियान शुरु की जिसके बाद उसके शव को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है,कि मृतक मानसिक रुप से बीमार था जिसकी मौत से उसके परिजन मातम में डूब गए है।

24 घंटो की मशक्कत के बाद किशोर की लाश को बाहर निकाला जा सका। मर्ग कायम कर लाश पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

ACN
ACN
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां*

Acn18. Com.रायपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -