spot_img

जहरीली गैस ने मचाई तबाही, 3 मजदूरों की मौत, मची अफरातफरी

Must Read

कानपुर: कानपुर में रविवार को बर्रा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में सेप्टिक टैंक में शटरिंग खोलने उतरे एक मजदूर की जहरीली गैस मौत हो गई। वहीं, बचाने उतरे दो साथियों की भी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। निर्माणाधीन मकान में मानकों के विपरित सीवर टैंक बनाया जा रहा था। बर्रा थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में कुशल गुप्ता घर बनवा रहे हैं। एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मकान में एक सेप्टिक टैंक बना हुआ है। जिसमें कुछ काम करने के लिए रविवार को शिवा तिवारी (25), अंकित पाल (28) और अमित कुमार (26) घुसे थे। अचानक से उनका दम घुटने लगा। लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक-एक कर तीनों को मृत घोषित कर दिया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -