spot_img

70 साल बाद भारत में 8 चीते, कूनो पहुंचे:​​​​​​​चिनूक हेलिकॉप्टर से नेशनल पार्क लाए गए, PM मोदी भी पहुंच रहे हैं

Must Read

भारत का 70 साल का इंतजार आज खत्म हुआ। शनिवार सुबह 7.55 बजे नामीबिया से स्पेशल फ्लाइट 8 चीतों को भारत लेकर आई। 24 लोगों की टीम के साथ चीते ग्वालियर एयरबेस पर उतरे। यहां से चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए इन्हें कूनो नेशनल पार्क लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ग्वालियर से कूनो पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री बॉक्स खोलकर तीन चीतों को कूनो में क्वारंटीन बाड़े में छोड़ेंगे।

- Advertisement -

आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन भी है। वे कूनो में आधा घंटे रहेंगे। इस दौरान वे चीता मित्र दल के सदस्यों से बात करेंगे। पार्क में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री अपना जन्मदिन इन बच्चों के साथ मनाएंगे।

चीतों को खास तरह के पिंजरों में लाया गया है। लकड़ी के बने इन पिंजरों में हवा के लिए कई गोलाकार छेद किए गए हैं। चीतों के साथ नामीबिया के वेटरनरी डॉक्टर एना बस्टो भी आए हैं। ग्वालियर में चीतों का रुटीन चेकअप किया गया। पिंजरों को ट्रॉली के जरिए चिनूक हेलिकॉप्टर में शिफ्ट किया गया था। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने PM मोदी को रिसीव किया।

CM बोले, ये एक ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मप्र के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं। देश में चीते विलुप्त हो गए थे और इन्हें फिर से बसाना एक ऐतिहासिक कदम है। यह इस सदी की सबसे बड़ी वन्यजीव घटना है। इससे मध्यप्रदेश में पर्यटन को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।

अपडेट्स…

ग्वालियर से…

  • सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर आए। 5 मिनट रुक कर कूनो के लिए रवाना हुए।
  • सुबह 9.30 बजे चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए चीतों को कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया।
  • सुबह 7.55 बजे स्पेशल चार्टर्ड कारगो फ्लाइट ग्वालियर में इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस पर लैंड हुई। शहर के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
  • चीतों को लेकर आ रही फ्लाइट सुबह 6 बजे ग्वालियर आना थी। नामीबिया से फ्लाइट देरी से उड़ी।

कूनो से…

  • सुबह 10 बजे चिनूक हेलिकॉप्टर से चीतों को यहां लाया गया।
  • कूनो नेशनल पार्क में आवाजाही तेज हो गई है। टिकटोली गेट से 18 किलोमीटर अंदर प्रोग्राम होगा।
  • फ्लाइट लेट होने की वजह से यहां ग्वालियर से 10 बजे चीते आ सके।
  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार देर शाम ही कूनो आ गए थे। वन मंत्री विजय शाह भी आज पहुंच गए हैं।

कराहल से…

  • सुबह 9 बजे राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव कराहल पहुंचे। बोले- ये देश के लिए बहुत बड़ा दिन है।
  • दोपहर 12 बजे श्योपुर जिले की कराहल तहसील मुख्यालय में महिला स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन होना है। PM मोदी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। स्व सहायता समूहों की महिलाएं कार्यक्रम स्थल पहुंचने लगी हैं। 1 किमी पहले ही गाड़ियों को रोका जा रहा है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -