spot_img

बारिश से दीवार गिरी, 9 की मौत:तड़के 3 बजे हुआ हादसा, झांसी के मजदूरों ने दीवार के सहारे बनाई थी झोपड़ी

Must Read

लखनऊ में तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां दिलकुशा कॉलोनी में दीवार गिरने से 9 लोगों की दबकर मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है, उन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। DM सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सभी मृतक और घायल झांसी जिले के पचवारा के रहने वाले हैं। CM योगी घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंच सकते हैं।

- Advertisement -

यह सभी कैंट एरिया में आर्मी कैंपस की पुरानी दीवार के सहारे झोपड़ी में रह रहे थे। नई बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लगे थे। DM ने बताया कि बांउड्रीवाल के पास लोग झोपड़ी में सोए थे। रेस्क्यू देर रात ही पूरा कर लिया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंद ओझा का कहना है कि सुबह 7 बजे 9 लोगों को लाया गया था, सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा दो घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की नीयत से। सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -