spot_img

दुश्कर्म के मामले में सेना का जवान गिरफ्तार, युवती को दिया था शादी का झांसा, गिरफ्तारी के डर से भाग गया था पंचकुला

Must Read

भरत सिंह चौहान:शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले सेना के जवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जांजगीर जिले का है जहां पामगढ़ थाना में युवती ने शिकायत की थी। अपराध कायम होने के बाद आरोपी सेना का जवान भाग गया था जिसे अधिकारियों के दबाव के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -

जांजगीर जिले की पामगढ़ पुलिस ने सेना के उस जवान को गिरफ्तार कर लिया है जिसने शादी का झांसा देकर एक युवती का पूरे एक साल तक शारीरिक शोषण किया था। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में रहने वाले सेना के जवान रिंकु बरेठ ने युवती को अपने प्रेमजाल में फांसकर लगातार एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तब वह मुकर गया। मजबूर होकर युवती ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपराध दर्ज होते ही सेना का जवान मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस ने सेना के अधिकारियों से संपर्क किया जिसके बाद अधिकारियों ने जवान पर दबाव बनाया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के डर से आरोपी हरियाण के पंचकुला स्थित सेना के कैंप भाग गया था। पुलिस ने जब वहां संपर्क किया तो वह प्रशिक्षण में होने की बात कही। पत्राचार के दौरान सेना के अधिकारियों ने जवान को सरेंडर करने को कहा जिसके बाद आरोपी ने थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 का अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तीन अपचारी बालक गिरफ्तार,अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

Acn18.com/जांजगीर जिले की अकलतरा पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपी अपचारी है,जो घूम...

More Articles Like This

- Advertisement -