spot_img

महाराष्ट्र के सांगली में साधुओं से मारपीट:UP के मथुरा से आए थे 4 साधु, बच्चा चोरी के शक में डंडों से बेरहमी से पीटा

Must Read

महाराष्ट्र के सांगली में 4 साधुओं की बच्चा चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई की गई। चारों साधु उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं। ये सभी लोग बीजापुर से पंढरपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि पंढरपुर जाते वक्त स्थानीय लोगों ने इन्हें रोका। सवाल पूछने पर ये लोग भाषा के चलते एक-दूसरे की बात समझ नहीं पाए। इसके बाद ही लोगों को शक हुआ कि ये सभी बच्चा चोर हैं। इसके बाद इनकी पिटाई शुरू कर दी। साधुओं को लोगों ने डंडों से पीटा। मौके पर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान भी लोगों ने साधुओं को जीप से निकालने की कोशिश की।

पुलिस ने सभी साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी किसी की भी स्थिति बयान देने की नहीं है। इनकी हालत सुधरते ही इनके बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे। अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -