spot_img

छत्तीसगढ़ का 32वां जिला बना मनेंद्रगढ़:CM ने उद्घाटन के बाद कहा-ये दिन इतिहास में दर्ज; चिरमिरी में 100 बेड का जिला अस्पताल

Must Read

छत्तीसगढ़ का शुक्रवार दोपहर तक राजनीतिक और प्रशासनिक मानचित्र बदल चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के 32वें जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन किया। मंच से अपनी बात खत्म करने के बाद CM दोबारा डायस पर पहुंचे और कहा कि अब आया हूं तो कुछ देकर जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने मंच से मनेंद्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के विकास के लिए 3-3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही कहा कि चिरमिरी के 100 बेड के अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा। मनेन्द्रगढ के सिद्ध बाबा मंदिर भी पर्यटन विभाग विकसित करेगा।

- Advertisement -
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- हमने छह नये जिले बनाए

​​​​​​​इससे पहले मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट भवन में कई विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया और इस जिले के बनने की और उद्घाटन की तारीख तय करने की कहानी बताई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पहले माफी मांगी कि वो भारत जोड़ो आंदोलन में 13 किलोमीटर पैदल चल कर आए हैं, इसलिए रोड शो के दौरान जो स्वागत मंच बने थे उस तक गाड़ी से उतर कर नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वो यहां इतना आत्मीय स्वागत देखकर अभिभूत हैं। लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़े इसके लिए हमने छह नये जिले बनाए।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने कहा वो सबसे खुशक़िस्मत हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री ने तीन-तीन जिले दिए, सक्ती, कोरिया और मरवाही उनके संसदीय क्षेत्र में आते हैं। इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद, बहुत आशीर्वाद। डाक्टर महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है गढ़बो नया छत्तीसगढ़, इसके लिए यहां उपस्थित सभी लोग उनका साथ दें। सभा को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य विधायकों ने भी संबोधित किया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

केजरीवाल बोले-हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं:NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा...

More Articles Like This

- Advertisement -