जबलपुर – आप सभी ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए चोरों को कई वेशभूषा में देखा होगा। वहीं एक चोर ऐसा भी है जो अपने बीवी के कपडों को पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। यह मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले का है। जहां जबलपुर की मदन महल थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया हैं जो कि महिलाओ के कपड़े पहनकर चोरी किया करता था। आरोपी रात को अपनी पत्नी के कपड़े पहनकर निकलता था और चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता थाआरोपी इसलिए महिला बनकर निकलता था ताकि उस पर किसी को शक ना हो और पुलिस भी जांच में गुमराह हो जाये। आरोपी ने बीती 22 अगस्त को जबलपुर के सुदामानगर में रहने वाले मुकेश उपाध्याय के घर जेवरातों सहित 1 लाख 25 हज़ार रूपयों की चोरी की थी। आरोपी की करतूत घर के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी.. इसमें सलवार सूट पहना शख्स वारदात की रात घर मे दीवार फांदकर आता जाता दिख रहा था। आरोपी ने भले सलवार सूट पहने था लेकिन पुलिस को उसकी कद काठी देखकर शक हो गया। पुलिस ने पहले इसे किसी किन्नर की करतूत समझा लेकिन फिर बारीकी से जांच करते हुए खेम सिंह नाम के आरोपी को दबोच लिया।
पत्नी के कपड़े पहन चोरी की वारदात को अंजाम देता था शख्स, पुलिस ने पकड़ने के लिए बिछाया ऐसा जाल
More Articles Like This
- Advertisement -