शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भाजपा एक बार फिर से प्रदेश सरकार की खिलाफत करने में जुट गई है। सरकार को चुनावी वादा याद दिलाने हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने निहारिका स्थित विदेशी और प्रीमियम दोनों ही शराब दुकानों को बंद करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा का आरोप है,कि भूपेश सरकार शराब बेचकर लोगों के घरों को बबार्द कर रही है।
शराबबंदी के मुद्दे को लेकर भूपेश सरकार एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। चुनाव के दौरान किए गए वादे को याद दिलाते हुए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने निहारिका स्थित विदेशी और प्रीमियम शराब दुकान को बंद कराते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्ती लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है,कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने हाथों में गंगाजल लेकर सरकार बनने पर पूर्ण शराबबंदी करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनते ही कांग्रेस वादे को भूल गई और खुद शराब बेचने में जुट गई। शराब के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। पति शराब पीकर घर आता और विवाद के साथ ही मारपीट करता है।
महिलाओं के प्रदर्शन के कारण काफी समय तक शराब दुकान बंद रही। जब तक प्रदर्शन चला तब तक दुकान के शटर बंद रहे। महिलाओं ने कहा,कि उनका यह प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। सरकार अगर जल्द ही अपना वादा पूरा नहीं करती तो चुनाव में उनकी विदाई तय है।