spot_img

पुलिसवाले को कुल्हाड़ी से मारा:लोगों को हथियार लेकर दौड़ा रहा था, TI और उनकी टीम पर त्रिशूल से करना चाहता था हमला; गिरफ्तार

Must Read

रायगढ़ जिले में एक शख्स ने पुलिसवाले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोपी लोगों को हथियार लेकर दौड़ा रहा था। इसी दौरान यह वारदात हुई थी। इसके बाद टीआई जब अपनी टीम के साथ मौके पर उसे पकड़ने गए तो भी वह त्रिशूल लेकर हमला करना चाहता था। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटीगुड़ा निवासी राजाराम राठिया(47) गांव में लोगों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा रहा है। वो लोगों पर हमला करना चाहता था। इसी सूचना के आधार पर घरघोड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक अवध बिहारी डायल 112 की टीम के साथ मौके पर गए थे। आरक्षक जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्हें देखकर राजाराम भड़क गया।

इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाला और अवध बिहारी पर हमला कर दिया। घटना में आरक्षक के शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सीनियर अधिकारियों को भीे इस बात की सूचना दी गई थी।

जानकारी मिलने पर टीआई प्रवीण मिंज अपनी टीम के साथ मौके पर गए। उधर, टीआई और उनकी टीम को देखकर अवध बिहारी और भड़क गया। उसने त्रिशुल निकाला और इन पर भी हमला करना चाहता था। मगर पुलिस ने उसे किसी तरह से पकड़ लिया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की नीयत से। सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -