spot_img

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली, जिक्र आजाद का:अधीर रंजन बोले- कांग्रेस में आना-जाना तो आसान पर यहां पर टिकना मुश्किल

Must Read

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज हल्ला बोल रैली कर रही है। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुट गए हैं। राहुल के नेतृत्व में इस रैली का मकसद सरकार पर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दबाव बनाना है।

- Advertisement -

रैली में बोलते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन ने कहा, ‘आज महंगाई का ये हालत है कि बाजार में खरीदारी करने जाओ तो जेब के सारे पैसे खत्म हो जाते हैं, लेकिन थैला खाली रह जाता है।’ उन्होंने हाल ही में पार्टी से अलग हुए गुलाम नबी आजाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में आना बहुत आसान है, जाना और भी आसान है। लेकिन इसमें टिके रहना बहुत मुश्किल है। लोग दो कदम साथ चलते हैं, फिर रास्ते बदल लेते हैं।

राहुल ने कहा- मोदी अपने दोस्तों के साथ व्यस्त
इससे पहले प्रदर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अकबर रोड से हिरासत में ले लिया। पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए सभी कार्यकर्ता वंदे-मातरम और हल्ला बोल के नारे लगाते रहे। प्रदर्शन से पहले राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा- ‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त।’

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -