spot_img

6 मंत्रियों के साथ दिल्ली पहुंचे CM भूपेश:प्रदेश से 4 हजार नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस के ‘हल्लाबोल’ में शामिल; सिंहदेव सहित छह मंत्री नहीं गए

Must Read

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में छत्तीसगढ़ की आधी सरकार पहुंच गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने छह मंत्रियों के साथ रैली में शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित छह मंत्री इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस रैली में छत्तीसगढ़ के चार हजार नेता-कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात 9.30 की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रात में उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उसके बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रुके। सुबह वे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ एआईसीसी सचिव और विधायक विकास उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सलाहकार और एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी और प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल आदि नेता भी वहां पहुंचे थे। यहां से सभी नेताओं को बसों से रामलीला मैदान ले जाया गया है।

कांग्रेस मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, देश भर में आम जनता महंगाई से त्रस्त है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित की है। इस रैली को मुख्य रूप से राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -