spot_img

आज से छत्तीसगढ़ में दो नए जिले:बलौदा बाजार-भाटापारा व रायगढ़ से सारंगढ-बिलाईगढ़ और राजनांदगांव जिले से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अलग होगा, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Must Read

शनिवार से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक-राजनीतिक मानचित्र में 31 जिले हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो नये जिलों का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसमें 30वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ दो जिलों का क्षेत्र मिलाकर बन रहा है। इससे रायगढ़ और बलौदा बाजार-भाटापारा जिलों का भूगोल बदल रहा है। वहीं राजनांदगांव जिले से अलग होकर प्रदेश का 31वां जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अस्तित्व में आएगा।

- Advertisement -

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारंगढ़ और खैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन दोनों जिलों के कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ इन जिलों का औपचारिक उद्घाटन भी हो जाएगा। इस समारोह में नवगठित जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 931 करोड़ 37 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी प्रस्तावित है। सारंगढ-बिलाई गढ़ जिले की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2021 के भाषण में की थी।

खैरागढ़-छुई खदान-गंडई जिले का वादा इस साल हुए खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिस्सा था। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने इसे जिला बनाने की घोषणा कर दिया था। गुरुवार को ही इन जिलों के गठन की प्रशासनिक अधिसूचना का प्रकाशन हो गया। उद्घाटन के बाद जिले औपचारिक रूप से अस्तित्व में आ जाएंगे। अधिकारियों का कहना है, नया जिला बन जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी और कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान नाबालिक मजदूर का हाथ कटा,श्रम नियम का उल्लंघन, संचालक पर लगाया आरोप

Acn18.com/औद्योगिक नगर कोरबा में औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित नियम कानून के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके अलावा श्रम...

More Articles Like This

- Advertisement -